लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात जिले के रेडवानी इलाके की घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान आमिर बशीर डार और आदिल यूसुफ शान के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ से थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी अपराधों में शामिल समूहों का हिस्सा थे जिनमें सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां