लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में एक विदेशी समेत लश्कर के दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के रंग्रेठ इलाके में सोमवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक दहशतगर्द विदेशी है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रंग्रेठ इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि को लेकर सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इलाके में ‘नाके’ लगाए।

उन्होंने बताया, “ ऐसे ही एक नाके पर जहां श्रीनगर पुलिस की छोटी टीम तैनात थी, वहां पर दो संदिग्ध लोगों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी की। पुलिस ने इसका माकूल जवाब दिया जिसमें दो आतंकवादी मौके पर ही ढेर हो गए।”

प्रवक्ता ने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में हुई, जो दारमदूर शोपियां का निवासी था और "पाकिस्तान से प्रशिक्षित 'ए' श्रेणी का आतंकवादी था।"

उन्होंने बताया, “ मारा गया दूसरा आतंकवादी, विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, विदेशी दहशतगर्द है और इसका पता लगाया जा रहा है। दोनों मृत आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा’ से संबंधित थे।”

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आतंकवादी कई आतंकी मामलों और नागरिकों पर अत्याचार करने के मामलों में शामिल थे और श्रीनगर शहर में हाल में की गई कई हत्याओं में अहम किरदार निभाया था।

उन्होंने बताया, “ पिछले साल मार्च में, वानी ने अपने साथियों के साथ, वारपोरा सोपोर चौकी पर पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक पुलिस कर्मी वजाहत असदुल्ला शहीद हो गए थे और एक नागरिक शाबन वागे की मौत हो गई थी।”

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा, मारा गया आतंकवादी पुलिस या सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड से कई हमले करने में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि इसमें सोपोर बस स्टैंड पर ग्रेनेड से किया गया हमला शामिल है जिसमें 19 नागरिक घायल हुए थे तथा पुलिस पोस्ट बस स्टैंड सोपोर पर भी ग्रेनेड से हमला किया गया था जिसमें दो पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल समेत हथियार व गोला-बारूद तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य आतंकी वारदात में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह