लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:31 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। वहीं, पुलवामा में एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला तो उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। हालांकि, उन्होंने इनकार कर दिया और संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलियां चलायी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी घोषित कर रखा है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार तथा गोला बारुद बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन