लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:26 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच दिसंबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतकंवादियों को गिरफ्तार कर हथियार व गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि डूमवानी कीगाम के निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शाहिद अहमद गनी और उसके करीबी सहयोगी के रामबी आरा के पास डूमवानी गांव में मौजूद होने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, दोनों भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, खोजी दल ने उन्हें पकड़ लिया। दूसरे आरोपी की पहचान पिंजोरा शोपियां के निवासी किफायत अयूब अली के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है, जिसमें एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैग्जीन, दो चीनी हथगोले और आठ अन्य पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 2.9 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए