लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 मार्च जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने गुप्त जानकारी के आधार पर लालू शेशगरी हैदरपुर में संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर आतंकवादियों के इन सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

इनकी पहचान लालू शेशगरी हैदरपुर के निवासी आकिब अहमद वानी और नादिरगुंड हमहमा के निवासी आदिल मंजूर मीर के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि दोनों मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के लालू शेशगरी हैदरपुर और हमहमा में सक्रिय लश्कर के आतंकवादियों को पनाह, साजो-सामान और अन्य सामग्री मुहैया करा रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि यह भी पता चला है कि वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफॉर्मों के जरिये पाकिस्तान स्थित आंतकी कमांडरों के संपर्क में थे।

प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास से लश्कर से संबंधित अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र