सर्राफा व्यवसायी के दो कर्मचारियों से सुल्तानपुर में 30 लाख रुपये की लूट

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:11 IST2021-01-29T20:11:14+5:302021-01-29T20:11:14+5:30

Two lakhs of bullion businessmen robbed of Rs 30 lakh in Sultanpur | सर्राफा व्यवसायी के दो कर्मचारियों से सुल्तानपुर में 30 लाख रुपये की लूट

सर्राफा व्यवसायी के दो कर्मचारियों से सुल्तानपुर में 30 लाख रुपये की लूट

सुल्तानपुर, 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में प्रतापगढ़ के सर्राफा व्यवसायी के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने तीस लाख रुपये कथित तौर पर लूट लिये।

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि प्रतापगढ़ जिले के सर्राफा व्यवसायी प्रह्लाद सोनी ने बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनके दो कर्मचारी 15-15 लाख रुपये लेकर जेवर खरीदने दिल्ली जा रहे थे, कि इसी दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश रुपये लूटकर फरार हो गये।

जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अमहट में हुई इस घटना की जांच के लिए शुक्रवार को फैजाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव कुमार पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जांच के वास्ते पुलिस की तीन टीम गठित कर दी हैं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कर्मियों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार दोनों कर्मियों के बयान विरोधाभासी हैं, लेकिन वादी की बात पर विश्वास करके मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया हैं।

सर्राफा व्यवसायी प्रह्लाद ने बताया कि एक कर्मचारी सुल्तानपुर जिले का और एक प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र का रहने वाला हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two lakhs of bullion businessmen robbed of Rs 30 lakh in Sultanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे