लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मुठभेड़ में मारा गया दो लाख रुपये का इनामी बदमाश

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:06 IST

Open in App

नोएडा, सात जुलाई उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान बावरिया गिरोह के दो लाख रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। इस बदमाश के खिलाफ जनपद मथुरा, टप्पल, अलीगढ़ में इनाम घोषित था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं ।

गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ तथा नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि बावरिया गैंग के कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से नोएडा मे घूम रहे है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को सेक्टर 14- ए के नाले के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

अपर आयुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ तथा पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली अजय उर्फ कालिया नामक बदमाश को लगी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर आयुक्त ने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर जनपद मथुरा से एक लाख, जनपद पलवल तथा जनपद अलीगढ़ से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने हाईवे पर वाहनों के टायर पंचर करके लूटपाट की कई वारदातें की है। उन्होंने बताया कि बबलू सहित इसके दो साथियों को पूर्व में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में मार गिराया था।

अधिकारी ने बताया कि यह बदमाश जेवर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म, जनपद बुलंदशहर में हुए दुष्कर्म सहित कई सनसनीखेज वारदातों में कथित रूप से शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह