लाइव न्यूज़ :

कोरोना से हुईं दो लाख मौतें, जवाबदेही ‘जीरो’ : राहुल

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन जवाबदेही ‘जीरो’ है।

उन्होंने ऑक्सीजन और उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से ज़्यादा मृतक, जवाबदेही ज़ीरो । कर दिया सिस्टम ने ‘आत्मनिर्भर’!’’

उन्होंने कहा, ‘‘उपचार की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएं। इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है। साथ हैं तो आस है।’’

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई तथा संक्रमण से 3,498 और लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,08,330 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र