लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में झारखंड के दो मजदूर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:19 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ नवंबर गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के सिलसिले में झारखंड के दो निर्माण मजदूरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चैतन्या मांडलिक ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, शहर की अपराध शाखा ने आरोपी मुकुट और इमान को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों ही झारखंड के खूंटी के निवासी हैं।

शहर के घाटलोडिया इलाके में एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में दो नवंबर को दयानंद शानबाग (90) और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी (80) मृत मिली थीं। पुलिस के मुताबिक, उनकी हत्या की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले दो महीने से उसी इलाके में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और उन्होंने हत्या करने में अपनी भूमिका कबूल कर ली है।

मांडलिक ने बताया कि आरोपियों को पैसों की जरूरत थी क्योंकि उन्हें अपने परिवारों को पैसे भेजने थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक इमारत को निशाने पर लिया जिसके 12 फ्लैटों में से सिर्फ पांच ही आबाद हैं।

डीसीपी के मुताबिक, इमान नीचे चौकीदारी करता रहा जबकि मुकुट इमारत में गया और तीसरी मंजिल पर पहुंच कर पीड़ितों के घर में घुस गया, क्योंकि मुख्य द्वार खुला था। अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति ने उसे रोका तो आरोपी ने चाकू से उनके गले रेत दिए।

उन्होंने बताया कि मुकुट को अलमारी और रसोई में कुछ नहीं मिला।

मांडलिक ने बताया कि आरोपी को घर में सिर्फ 500 रुपये मिले और उन्हें लेकर वह भाग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos