लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत : तत्कालीन थानाध्यक्ष और दो उपनिरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:31 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र गांव में कथित रूप से मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की मौत और 19 अन्य के बीमार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को तत्कालीन थानाध्यक्ष और दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया, "पिछली 11 और 12 मार्च को मिलावटी शराब पीने से मजदूर शिवभोला (40) और मोतीलाल (50) की मौत और 19 अन्य मजदूरों के बीमार होने की घटना के बाद कराई गई जांच में अवैध शराब कारोबारी दुर्गेश कुमार को बचाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष आशीष सिंह, हल्का प्रभारी एसआई सुरेश कुमार तिवारी और उस मुकदमे के जांच अधिकारी घनश्याम शुक्ला की संलिप्तता पायी गयी है, लिहाजा तीनों उपनिरीक्षकों को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।"

उन्होंने बताया कि 11 मई 2020 को भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब पकड़े जाने के मुकदमे में मंगलवार को गिरफ्तार अवैध शराब कारोबारी दुर्गेश कुमार भी आरोपी था, लेकिन तब जांच के दौरान उसका नाम इस मुकदमे से हटा दिया गया था।

अंतिल ने बताया कि अगर दुर्गेश का नाम तब न हटाया गया होता तो शायद हाल में हुई दो मजदूरों की मौत की घटना टाली जा सकती थी।

एसपी ने कहा "फिलहाल मौजूदा थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच अभी प्रचलित है।"

गौरतलब है कि कथित मिलावटी शराब पीने से भौली गांव में दो मजदूरों की मौत और 19 मजदूरों के बीमार होने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी, पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) बृजेश माथुर और दो बीट सिपाहियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में निलंबित होने वालों की संख्या अब सात हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे