कलिम्पोंग में सेवोके-रंगपो रेल परियोजना स्थल पर दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:08 IST2021-12-20T18:08:35+5:302021-12-20T18:08:35+5:30

Two laborers killed at Sevoke-Rangpo rail project site in Kalimpong | कलिम्पोंग में सेवोके-रंगपो रेल परियोजना स्थल पर दो मजदूरों की मौत

कलिम्पोंग में सेवोके-रंगपो रेल परियोजना स्थल पर दो मजदूरों की मौत

सिलीगुड़ी, 20 दिसंबर पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में सेवोके-रंगपो रेल परियोजना स्थल पर मिट्टी का ढेर गिरने से दो मजदूरों की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार रात कालीखोला में उस समय हुई जब एक रेल पुल के लिए खंभा बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था।

मृतकों की पहचान संतोष राय और कारू उरांव के रूप में की गयी है, दोनों झारखंड के रहने वाले थे। रॉय और उरांव एक जगह काम कर रहे थे तभी ऊपर से मिट्टी उनके ऊपर गिर पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक अन्य मजदूरों ने तुरंत दोनों को मिट्टी के ढेर से निकाला और एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कलिम्पोंग की जिलाधिकारी आर विमला ने कहा, ‘‘ इस घटना को लेकर हम रेलवे के अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’

44 किलोमीटर लंबी परियोजना, जिसमें बहुत देरी हुई है, सिक्किम को देश के रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का काम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two laborers killed at Sevoke-Rangpo rail project site in Kalimpong

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे