लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, इलाज के लिए 19 मजदूर कानपुर भेजे गए

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:28 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 12 मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की मौत होने के बाद शुक्रवार देर शाम बीमार अन्य 19 मजदूरों को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल भेजा गया।

फतेहपुर सदर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद झा ने बताया, "गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में शराब पीने से दो मजदूरों की मौत के बाद इससे बीमार हुए अन्य 19 मजदूरों को शुक्रवार देर शाम बेहतर इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल भेजा (रेफर किया) गया है। हालांकि अब सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं।"

उन्होंने कहा, "शराब पीने से दो मजदूरों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर गांव जाकर पूछताछ की गई तो मकान की छत ढालने में 21 मजदूरों के शामिल होने की जानकारी मिली, जिनमें दो मजदूर शिवभोला पासवान (40) की मौत बृहस्पतिवार शाम और मोतीलाल (50) की मौत आज सुबह हो गई है। दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन से मौत के असली कारणों का पता चलेगा।"

एसडीएम झा ने कहा, "अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई कि मजदूरों द्वारा पी गयी शराब कहां से खरीदी गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।"

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह फौरी तौर पर आठ मजदूरों द्वारा शराब पिये जाने की सूचना थी, लेकिन गांव जाने पर 21 मजदूरों द्वारा शराब पिये जाने की जानकारी मिलने पर 19 मजदूरों को कानपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 21 में से दो मजदूरों की मौत हो चुकी है।

गाजीपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश पाल ने बताया, "बुधवार की रात भौली गांव में एक मकान की छत ढलायी के बाद मकान मालिक दंगल मौर्या उर्फ गंगा मौर्या ने मजदूरों को शराब पीने के लिए दी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गयी।"

उन्होंने बताया, "बीमार मजदूर शिवभोला पासवान (40) की मौत बृहस्पतिवार शाम अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी थी, जबकि मोतीलाल (50) ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल दम तोड़ दिया। दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है, रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।"

एसएचओ पाल ने बताया कि इस सिलसिले में मकान मालिक दंगल मौर्या व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मजदूर शिवभोला की पत्नी ने शराब की एक शीशी (भरी हुई) पुलिस को दी है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण