लाइव न्यूज़ :

करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:48 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 10 मई उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में सोमवार सुबह मकान की छत डालते समय छत की सरिया गलती से बिजली के तार में छू जाने की घटना में दो मजदूरों की करंट लगने से मृत्यु हो गयी जबकि गम्भीर रूप से झुलसे एक अन्य मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में मिस्त्री और मजदूरों दीपक कुमार नामक व्यक्ति के मकान की छत डाली जा रही थी। इसी दौरान छत पर जाल बांधते समय लोहे की सरिया सीधी करने के दौरान गलती से बिजली के तार में छू गयी।

उन्होंने बताया कि करंट लगने से झुलस कर छत पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीनों को इलाज के लिए बहराइच शहर ले जाते समय रास्ते में घायल मजदूर परशुराम (36) व लाडली प्रसाद (35) की मृत्यु हो गयी। तीसरे घायल पांचू खां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक परशुराम के भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा