लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, छह बीमार

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:36 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 12 मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में शराब पीने से बीमार हुए दो श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने दी।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि भौली गांव में बुधवार की रात एक मकान की छत ढालने के बाद शराब पीने वाले आठ मजदूर बीमार हो गए।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक मजदूर की मौत बृहस्पतिवार की शाम और दूसरे की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बीमार छह मजदूरों का इलाज चल रहा है और मृत्यु के असली कारण जानने के लिए दोनों मृत मजदूरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

दूसरी ओर, गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाले श्रमिकों की पहचान शिवभोला पासवान (40) और मोतीलाल (50) के रूप में की गयी है।

एसएचओ ने बताया कि बीमार छह मजदूरों का अभी इलाज चल रहा है, इनमें एक की हालत ज्यादा नाजुक बताई गयी है।

उन्होंने बताया, "बुधवार की रात भौली गांव के एक मकान की छत ढालने के बाद मकान मालिक दंगल मौर्या उर्फ गंगा मौर्या ने आठ-दस मजदूरों को शराब पीने के लिए दी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गयी।"

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मकान मालिक दंगल मौर्या व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मजदूर शिवभोला की पत्नी ने शराब की एक शीशी पुलिस को दी है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं