लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, मामले में चार निलंबित

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:46 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 13 मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की मौत और 19 मजदूरों के बीमार होने के मामले में अधिकारियों ने शनिवार को आबकारी विभाग के एक निरीक्षक और पुलिस के एक उपनिरीक्षक के अलावा दो अन्य सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया, "गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में शराब पीने से दो मजदूरों की मौत और 19 अन्य मजदूरों के बीमार होने के मामले में आज आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप कुमार तथा आबकारी बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

वहीं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया, "शुरुआती जांच में अवैध शराब की बिक्री होना पाया गया है, लिहाजा उस क्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक बृजेश कुमार माथुर और बीट के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को आज निलंबित कर दिया गया ।"

उन्होंने कहा, "थाना प्रभारी की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर जाफरगंज सीओ से मांगी गई है। इसके मिलने के बाद आगे करवाई की जाएगी।"

उधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया, "पोस्टमॉर्टम में दोनों मजदूरों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए चिकित्सकों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। अब बिसरा की जांच रिपोर्ट से ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।"

गौरतलब है कि भौली गांव में बुधवार की देर शाम एक मकान की छत ढालने के बाद 21 मजदूरों को कथित मिलावटी शराब पीने को दी गयी थी, जिसके पीने से बीमार हुए शिवभोला (40) की मौत बृहस्पतिवार को हो गयी थी और शुक्रवार सुबह मोतीलाल (50) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि इसी शराब को पीने से बीमार हुए 19 मजदूरों का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू