लाइव न्यूज़ :

सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:47 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), आठ अक्टूबर हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में शुक्रवार को सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर हालत में एक अन्य मजदूर का इलाज चल रहा है।

कुरारा थाने की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वार्ड संख्या-10 के एक मकान में बने नए सीवर टैंक की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूर अचानक बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक गोरेलाल विश्वकर्मा की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मजदूर सिद्धगोपाल (50) और छोटे (32) को मृत घोषित कर दिया और सिद्ध गोपाल के बेटे भूरा (23) का अभी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया लग रहा कि नए बने सीवर टैंक के भीतर कोई जहरीली गैस बन गयी थी, जिसके प्रभाव से दोनों मजदूरों की जान गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह