लाइव न्यूज़ :

गुजरात के डीसा शहर मे ऑक्सीजन की कमी से दो कोविड-19 मरीजों की जान गयी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 अप्रैल गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा शहर के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की आकस्मिक कमी हो जाने पर दो कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डॉक्टरों के अनुसार राजकोट में एक ही ही त्रासदी तब टल गयी जब अस्पताल में जीवन रक्षक गैस खत्म होने से कुछ समय पहले ही चिकित्सकीय ऑक्सीजन वाला टैंकर पहुंच गया।

बनासकांठा के जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिग्नेश हरियाणी ने इस बात की पुष्टि की कि डीसा में निर्धारित निजी अस्पताल हेट आईसीयू में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मांग के संदर्भ में हमारे पास मंगलवार तक ही स्टॉक था और नये स्टॉक का आदेश दिया गया था जो दिन के दौरान पहुंचा। इसी बीच ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। ’’

हरियाणी ने बताया कि अधिकारी अहमदाबाद और भावनगर से चिकित्सकीय ऑक्सीजन लाने के लिए पूरी तरह लगे हैं।

इस बीच अस्पताल के बाहर भरत पटेल नामक एक व्यक्ति ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेरे पिताजी यहां भर्ती थे। दिन में जब मैंने अपने पिता के ऑक्सीजन स्तर के बारे में पता किया तो डॉक्टरों ने मुझे बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गयी है। मेरे पिता के अलावा तीन अन्य भी मंगलवार रात से ऑक्सीजन की कमी से मरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण