बरेली में दो किलोग्राम अफीम बरामद, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:58 IST2021-12-25T20:58:14+5:302021-12-25T20:58:14+5:30

Two kilograms of opium recovered in Bareilly, village head arrested | बरेली में दो किलोग्राम अफीम बरामद, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

बरेली में दो किलोग्राम अफीम बरामद, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त बरेली जिले के एक ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद किया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि एनसीबी की लखनऊ शाखा की टीम ने अलीगंज के तिगाई गांव के प्रधान गंगा सहाय के पास से दो किलोग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस को तस्कर के बारे में अन्य जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two kilograms of opium recovered in Bareilly, village head arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे