लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मकान गिरने की दो अलग घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:27 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), दो अगस्त राजस्थान के बूंदी और बारां जिलों में मकान गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक दंपति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कापरेन थाना प्रभारी (एसएचओ) हरलाल ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे बालापुरा गांव के एक घर के एक कमरे की छत एक दंपति और उनकी दो नाबालिग बेटियों पर गिर गई।

एसएचओ ने बताया कि दो नाबालिग बेटियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दंपति की पहचान रामेश्वर मीणा (37) और उसकी पत्नी के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि दंपति की छोटी बेटी बाल-बाल बच गई।

एसएचओ ने बताया कि मीना को प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार सुबह कोटा के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उसकी पत्नी की हड्डी में फ्रैक्चर का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इलाके में लगातार बारिश के कारण कमरे की छत ढह गई।

बारां जिले के तांची गांव में रविवार को खाली पड़े राजीव गांधी पाठशाला की इमारत के बरामदे की छत गिरने से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बारां के एसपी विनीत बंसल ने बताया कि धनराज नाथ के रूप में पहचाना गया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर था। वह बरामदे में रहता था, जहां स्थानीय निवासी उसे खाना खिलाते थे।

पुलिस ने बताया कि कवाई शहर के कालबेलिया बस्ती में एक कच्चा घर भी गिर गया, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा