गिरिडीह में खलिहान में लगी आग से दो की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:14 IST2020-12-15T23:14:14+5:302020-12-15T23:14:14+5:30

Two killed, three injured in barn fire in Giridih | गिरिडीह में खलिहान में लगी आग से दो की मौत, तीन घायल

गिरिडीह में खलिहान में लगी आग से दो की मौत, तीन घायल

गिरिडीह, 15 दिसंबर झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के चिरकीडीह में सोमवार रात्रि खलिहान में आग लगने से दो व्यक्तियों की झुलसने से मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात पीरटांड़ प्रखंड में खलिहान में लगी भयानक आग में छोटू हेम्ब्रम (60 वर्ष) और रमेश हेम्ब्रम (13 वर्ष) की झुलस कर मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका इलाज धनबाद में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, three injured in barn fire in Giridih

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे