लाइव न्यूज़ :

टैंकर से टक्‍कर में कार सवार दो की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:37 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 27 दिसंबर भदोही के ऊंज थाना इलाके के नवधन गांव के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से आई एक तेज़ रफ़्तार कार ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर नवधन गांव के पास आगरा से वाराणसी की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार कार ओवरब्रिज से नीचे उतरते हुए असंतुलित होकर एक खड़े टैंकर में जा घुसी।

उन्‍होंने बताया कि कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से सभी को बाहर निकला गया जिनमें डाक्टर संजय सिंह (45) और गौरव सिंह (32) की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल राजेश सिंह, सुनील सिंह और ड्राइवर अमित यादव को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया जहां से तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कार सवार सभी लोग वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जो आगरा से एक मीटिंग में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल