संभल में कार और बस की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:50 IST2021-05-18T14:50:40+5:302021-05-18T14:50:40+5:30

Two killed, seven injured in car and bus collision in Sambhal | संभल में कार और बस की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

संभल में कार और बस की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

संभल (उप्र), 18 मई जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक कार की एक बस से टक्कर हो गई जिसमे कार में सवार नौ लोग घायल हो गए।

इस हादसे में जख्मी एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल अरुण कुमार सिंह ने बताया की सोमवार रात्रि हयात नगर थाना क्षेत्र में चुंगी के पास एक कार की बस से टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार सभी नौ लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को इलाज के दौरान रविंद्र (35) व उनकी बेटी छवि (5) की मौत हो गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, seven injured in car and bus collision in Sambhal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे