जम्मू कश्मीर में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:24 IST2021-12-11T20:24:12+5:302021-12-11T20:24:12+5:30

Two killed, one injured in house collapse in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, एक घायल

जम्मू कश्मीर में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, एक घायल

जम्मू, 11 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को मिट्टी का एक मकान ढहने से एक किशोरी और उसकी चाची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुंछ कस्बे के मंगनार गांव में अशक हुसैन का ‘कच्चा’ मकान अचानक ढह गया, जिससे तीनों अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि हादसे में हुसैन की पत्नी जरीना अख्तर (26) और भतीजी रहीला कौसर (14) की मौत हो गई जबकि स्थानीय लोगों ने दंपती की आठ वर्षीय बेटी अस्मा को बचा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मकान ढहने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, one injured in house collapse in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे