लाइव न्यूज़ :

दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:51 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र), 10 जून जिले के मिश्रिख थानाक्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के बाद एक मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण रामभजन के मकान की दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में आकर उनकी पत्नी रामपति (45), भतीजी मीनाक्षी और बेटा अनुज (12) बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब दीवार गिरने के बाद ये लोग घर में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी एक और दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया जहां रामपति और मीनाक्षी की मौत हो गयी जबकि अनुज का इलाज चल रहा है ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख के ग्राम जगदीशपुर में हुई तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग