लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल समेत दो की मौत, दो अन्य गम्भीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:19 IST

Open in App

बदायूँ (उप्र), 12 नवंबर उत्तर प्रदेश की जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक सिपाही सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

हादसे के शिकार लोग कार में सवार थे। कार के सामने अचानक आए जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें बिल्सी थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल भी शामिल है जबकि दूसरा कांस्टेबल घायल हो गया। इसके अलावा कार में सवार एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई है और दूसरे ग्रामीण को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

बदायूं के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र के निजाम पुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात हुआ, जिसमें बिल्सी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल तनुज (28) और एक व्यक्ति अनिल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थाने में ही तैनात नागेंद्र नाम का कॉन्स्टेबल और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं