लाइव न्यूज़ :

मकान गिरने से एक बच्ची समेत दो की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:45 IST

Open in App

सोनभद्र (उप्र) 25 जून सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के चलते एक मकान गिर गया, जिसके मलबे में दबने से तीन महीने के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

थाना प्रभारी विश्वज्योति राय ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम आठ बजे बजे की है। सिकरवार निवासी अमर बहादुर सिंह के परिवार के लोग रोजाना की तरह शाम को भोजन आदि के कार्य में जुटे हुए थे, तभी बारिश के कारण पड़ोस के एक घर की दीवार उनके मकान पर आ गिरी जिसके चलते उनका पूरा मकान ढह गया।

इस घटना के कारण उस समय रसोई में मौजूद अमरबहादुर की पत्नी मुनिया देवी (55 वर्ष), पुत्री पूजा (30 वर्ष), रानी देवी (12 वर्ष) तथा काव्या (3 माह) मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मलबा से निकाला।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां मुनिया देवी और तीन माह की काव्या को मृत घोषित कर दिया गया। रानी और पूजा की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे