लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क हादसों में दो की मौत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:09 IST

Open in App

नोएडा, 19 जून उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 में एक अज्ञात वाहन चालक को टक्कर मार दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले प्रबल (36) के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में विकास नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 42 पव्वा अवैध शराब तथा चाकू बरामद किया है।

इस बीच ग्रेटर नोएडा इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया एक ई-रिक्शा, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल, चाकू तथा भारी मात्रा मे नशीली गोलियां बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया है ।

थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान सेक्टर- 10 के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा चाकू बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन