लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बारिश संबंधी घटनाओं में दो की मौत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 सितंबर तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम दो लोगों की जान चली गयी। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आशंका जताई कि आदिलाबाद, निर्मल, निजामाबाद और कामरेड्डी जिले में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि राज्य के एक या दो जिले में कुछ जगहों पर 29 सितंबर रात साढ़े आठ बजे तक बिजली कड़कने के साथ बारिश आ सकती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विकाराबाद जिले में सोमवार रात को 27 वर्षीय एक व्यक्ति बारिश के पानी में बह गया जब वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद हुआ।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कामरेड्डी जिले में एक अन्य घटना में 55 वर्षीय एक व्यक्ति का वाहन फिसल गया और वह एक झील में गिर गया। आईएमडी के अनुसार, तेलंगाना के ऊपर दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का प्रभाव अधिक रहा है। विभाग ने कहा कि निजामाबाद जिले में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है