लाइव न्यूज़ :

द्वारका में होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 अगस्त दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सुबह सात बजकर 30 मिनट पर हुई।

उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त दीपक के तौर पर की गई है जो यहां रह रहा था, वहीं मृतक महिला की शिनाख्त अभी नहीं की जा सकी है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया,‘‘ चार मंजिला होटल में आग लगने की सूचना हमें सुबह सात बज कर 40 मिनट पर मिली, जिसके बाद अग्निशमन की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह इमारत झारखंड के रांची के रहने वाले सिद्धार्थ और करुणा की है, लेकिन द्वारका सेक्टर-8 में श्री कृष्णा ओयो होटल का संचालन सुनील गुप्ता कर रहा था और उसने आगे इसे दशरथपुरी के हर्षित को दिया हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब हमारा दल घटनास्थल पर पहुंचा, वहां होटल का कोई भी कर्मचारी नहीं था। इसके बाद एफएसएल तथा अपराध दल को भी वहां बुलाया गया। आग बुझाने के बाद दो शव सीढ़ियों पर पाए गए। दोनों शवों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि इसी होटल के खिलाफ पहले भी दो बार दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है और इसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188के तहत मामला भी दर्ज है।

प्रत्यक्षदर्शी लोकेश (21) ने पुलिस को बताया कि आधीरात के करीब शॉर्ट सर्किट हुआ और इसके आधे घंटे बाद बिजली आई।

उसने पुलिस से कहा,‘‘ जब मैं सुबह सात बजे उठा तो देखा की होटल में घना धुंआ था। होटल के भूतल और रिसेप्शन वाले स्थान पर आग लगी हुई थी। ’’

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल