लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के द्वारका में होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 अगस्त दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सुबह सात बजकर 30 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त दीपक के तौर पर की गई है जो बगडोला, सेक्टर-आठ, द्वारका का निवासी था। पुलिस ने घटना में मृत नाबालिग लड़की का नाम बताने से मना कर दिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया,‘‘ चार मंजिला होटल में आग लगने की सूचना हमें सुबह सात बज कर 40 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।’’

पुलिस के अनुसार उक्त इमारत का स्वामित्व झारखंड के रांची के रहने वाले सिद्धार्थ और करुणा के पास है, लेकिन द्वारका सेक्टर-8 में स्थित इस इमारत में श्री कृष्ण ओयो होटल का संचालन सुनील गुप्ता कर रहे थे, जिन्होंने इसे दशरथपुरी के निवासी हर्षित को दिया हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब हमारा दल घटनास्थल पर पहुंचा, वहां होटल का कोई भी कर्मचारी नहीं था। इसके बाद एफएसएल तथा अपराध दल को भी वहां बुलाया गया। आग बुझाने के बाद दो शव सीढ़ियों पर पाए गए। दोनों शवों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि इसी होटल के खिलाफ पहले भी दो बार दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है और इसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला भी दर्ज है।

प्रत्यक्षदर्शी लोकेश (21) ने पुलिस को बताया कि आधी रात के करीब शॉर्ट सर्किट हुआ और इसके आधे घंटे बाद बिजली आई।

उसने पुलिस से कहा,‘‘ जब मैं सुबह सात बजे उठा तो देखा की होटल में घना धुआं था। होटल के भूतल और रिसेप्शन वाले स्थान पर आग लगी हुई थी। ’’ बताया जा रहा है कि मृतक दीपक जनकपुरी के डि फॉरबिडेन क्लब में डी जे के तौर पर काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी