लाइव न्यूज़ :

ट्रक बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:07 IST

Open in App

देवरिया (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के विराजमार गांव के निकट रविवार की रात सलेमपुर-देवरिया मार्ग के बिगही चौराहे पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।

उन्‍होंने बताया कि बोलेरो में सवार दयाशंकर उर्फ भकोली (46) और श्यामराज (48) की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब