लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: February 5, 2021 09:31 IST

Open in App

तापी (गुजरात), पांच फरवरी गुजरात के तापी जिले में बारातियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना वलोड गांव के पास व्यारा-बाजीपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

वलोड पुलिस थाने के निरीक्षक वी. आर. वसावा ने कहा कि लक्जरी बस में बाराती सवार थे जो महाराष्ट्र के मालेगांव से गुजरात के सूरत जा रहे थे।

उन्होंने कहा, “आज सुबह हुई दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।”

वसावा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक सड़क किनारे खड़े टैंकर-ट्रक को देख नहीं पाया और टक्कर हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां