लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच जख्मी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:46 IST

Open in App

पटना, 28 सितंबर पटना शहर के रामकृष्‍ण नगर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए।

रामकृष्‍ण नगर थाने के प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि इस हादसे में एक राहगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी पांच लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव किया । पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों कार सवार को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह