मुंबई के गोवंडी में मकान ढहने से दो की मौत, आठ लोग घायल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 11:14 IST2021-07-23T11:14:23+5:302021-07-23T11:14:23+5:30

Two killed, eight injured in house collapse in Mumbai's Govandi | मुंबई के गोवंडी में मकान ढहने से दो की मौत, आठ लोग घायल

मुंबई के गोवंडी में मकान ढहने से दो की मौत, आठ लोग घायल

मुंबई, 23 जुलाई पूर्वी मुंबई में गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक इमारत ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल के पास प्लॉट संख्या तीन पर हुई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया, “दमकल की सात गाड़ियां और दमकल की एक बचाव वैन और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।”

उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोग घायल हो गए। साथ ही बताया कि उनमें से सात को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जबकि तीन अन्य को सायन में लोकमान्य तिलक मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, राजावाड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो मृतकों की पहचान नेहा परवेज शेख (35) और मोकर जाबिर शेख (800 के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि एक महिला जिसकी पहचान शमशाद शेख (45) के तौर पर हुई है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य सभी का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

घटना के बारे में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, eight injured in house collapse in Mumbai's Govandi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे