लाइव न्यूज़ :

पुणे में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:13 IST

Open in App

पुणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे जिले के उरुली कंचन इलाके में शुक्रवार को दो गिरोहों के बीच आपसी गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उरुली कंचन चौक पर करीब ढाई बजे हुयी, जब संतोष जगताप नामक व्यक्ति अपने दो सहयोगियों के साथ एक रेस्तरां से बाहर निकल रहा था ।

पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) नम्रता पाटिल ने बताया, ‘‘चार लोगों ने जगताप पर गोली चला दी। जगताप के एक सहयोगी के पास बंदूक थी, और उसने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी जो विपक्षी गिरोह के सदस्य को लग गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी के बाद जगताप और विपक्षी गिरोह के घायल सदस्य को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जगताप के दो सहयोगियों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में पुरानी रंजिश के कारण यह गोलीबारी हुयी है।

पुलिस ने बताया कि जगताप का रिकॉर्ड आपराधिक है और उसके खिलाफ हत्या का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!