लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:42 IST

Open in App

भद्रवाह/जम्मू, 17 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक वाहन के 300 फुट गहरी खाई में गिरने से विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के एक कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना अंतरराज्यीय भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के समीप हुई। अधिकारियों ने बताया कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल (एसयूवी) चला रहे रवि कुमार (42) और पीडीडी कर्मचारी इजाज अहमद (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये दोनों सरतिंगल गांव के निवासी थे। वहीं भेजा गांव के रहनेवाले इरफान अहमद इस दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें बचावकर्मियों ने भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार तीनों आज सुबह पदारी जंगल से धान गाहने (थ्रेसिंग) के लिए लाठियां जमा करने गए थे और गांव लौटते समय यह हादसा हो गया।

वहीं एक अन्य दुर्घटना में शनिवार को पुंछ जिले के मंडी इलाके में एक तीन पहिया वाहन खाई में गिर गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सारा बेगम (50) और रफीक अहमद को मंडी अस्पताल में लाया गया था, जहां बेगम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अहमद को बेहतर इलाज के लिए पुंछ जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता