लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 25 घायल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:50 IST

Open in App

शिमला, सात दिसंबर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के एक गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए। एक जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंबा के जिला उपायुक्त राणा ने कहा कि दुर्घटना भरारी के पास सरोग नाला में हुई, जो चौवारी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।

जिला उपायुक्त ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिकअप वाहन में चालक समेत कुल 27 लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। हादसे में घायल लोगों को चौवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब