लाइव न्यूज़ :

सतना जिले में पिकअप ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:01 IST

Open in App

सतना (मध्य प्रदेश), 11 नवंबर जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक चार पहिया वाहन पलटने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

मैहर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) हिमाली सोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर रामनगर थाना क्षेत्र के सगौनी गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पीड़ित मैहर से तीर्थ यात्रा कर ट्रक से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामबाई साकेत (55) और शिवलाल के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से कुछ को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित सीधी जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पिकअप ट्रक का चालक वाहन के पलटने से पहले ही कूद गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं