लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:47 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 13 नवंबर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना रामबन जिले में डिगडोले के नजदीक सुबह करीब 10 बजे हुई, जब जम्मू से बनिहाल जा रहे एक ‘एसयूवी’ वाहन का चालक एक संकरे मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवियों के एक ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने दो महिलाओं के अलावा दो से आठ साल के चार बच्चों सहित गंभीर रूप से घायल कुल 14 लोगों को बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

दो घायल महिलाओं नील-बनिहाल की खालिदा (35) और उत्तर प्रदेश की आशु (35) को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल रेफर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे