लाइव न्यूज़ :

बदायूं में गंगा में डूबने से दो कांवड़ियों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 11:07 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 11 मार्च बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जल भरने आए दो कांवड़ियों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों कांवड़िए मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने इस बारे में बताया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार रात गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, ‘‘जनपद मैनपुरी के बिछमा थाना क्षेत्र के गांव सिंगारपुर के रहने वाले सुबोध कुमार (22) और करीमगंज के रहने वाले अमरजीत (21) अपने 27 साथियों के जत्थे के साथ जल भरने के लिए बुधवार को उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली से आए थे। अमरजीत और सुबोध गंगा स्नान करने के लिए गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों गंगा में डूबने लगे। जब तक साथी कुछ समझ पाते तब तक दोनों की डूबकर मौत हो गई।’’

पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि अमरजीत और सुबोध अपने 27 साथियों के जत्थे के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए अटैना गंगा घाट पर जल भरने आए थे। दोनों गहरे पानी में स्नान करते समय डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है