लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों ने शपथ ली

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए न्यायाधीशों ने सोमवार को पद की शपथ ली, जिसके बाद न्यायाधीशों की कुल संख्या 31 हो गई है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को पद की शपथ दिलाई। उन्हें पांच अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था।

नई नियुक्तियों के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई है जबकि उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के 60 पद स्वीकृत हैं।

न्यायमूर्ति वर्मा को अक्टूबर 2014 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और उन्होंने फरवरी 2016 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

न्यायमूर्ति सिंह को सितंबर 2017 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने सितंबर 2019 में स्थायी न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 16 सितंबर की बैठक में उच्च न्यायालयों के 17 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की थी जिनमें न्यायमूर्ति वर्मा और न्यायमूर्ति सिंह भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो