लाइव न्यूज़ :

असम के मंत्री सरमा को 'बदनाम' करने की कोशिश के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 फरवरी असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बदनाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया और तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने ‘‘गलत मंशा’’ से मंत्री और उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी।

मंत्री की पत्नी ने पोक्सो कानून के तहत यहां दिसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुवाहाटी नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पीटीआई -भाषा को बताया कि स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘प्रतिबिंब लाइव’ के मुख्य संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक इकबाल को "साजिश" की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा तीन अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले में उनकी संलिप्तता का पता चल सके।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह राजनीतिक साजिश का स्पष्ट मामला है और यह गिरी हुयी मानसिकता को दर्शाता है जिसमें उनकी नाबालिग बेटी को भी नहीं छोड़ा गया।

उन्होंने कहा, "मेरे विरोधियों द्वारा सभी मोर्चों पर मुझ पर हमला किया गया है लेकिन उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो उन्होंने मेरी छवि खराब करने के लिए अलग रणनीति अपनाई। मैं हाल में इस पर गौर कर रहा हूं।’’

सरमा ने कहा कि गलत मंशा से पोस्ट की गयी तस्वीर परेशान करने वाली थी और "हम पूरी रात नहीं सो पाए।’’

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने कहा कि पुलिस यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत ऐसे सभी प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पत्रकारों को दिसपुर थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों का उपयोग किसी भी तरह से इस साजिश को आगे बढ़ाने के लिए किया है।

वेबसाइट ने मंत्री द्वारा बेटी को गले लगाने की एक तस्वीर साझा की थी। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बाद में वेबसाइट ने इस बात के लिए माफी मांगी कि उसने यह जिक्र नहीं किया था कि फोटो में दिख रही लड़की मंत्री की बेटी है।

पुलिस ने कहा कि पोस्ट वायरल करने वालों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर