लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाश कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया, ‘‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबद्ध शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी लंबू को आज मुठभेड़ में मार गिराया गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।’’ आईजीपी ने सेना और पुलिस को इस सफलता के लिए बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो