लाइव न्यूज़ :

उत्तर कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के दो सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:47 IST

Open in App

श्रीनगर, दो फरवरी जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और बारामूला जिलों से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जैश) के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व हैं जो युवाओं को गलत बातें बताकर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे इस उद्देश्य के लिए उन्हें हथियार, गोला-बारूद और अन्य साजोसामान उपलब्ध कराने के अलावा आतंकवाद का रास्ता अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि विशिष्ट सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान जिले के क्रालपोरा इलाके के अब्दुल मजीद खान के रूप में हुई है ।

उन्होंने कहा कि बलों ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, ती हैंड ग्रेनेड और 10 जिंदा कारतूस और गोला-बारूद जब्त किया ।

प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जैश संगठन से जुड़ा हुआ था और सीमा पार संचालकों के संपर्क में था जहां से उसे आतंकवाद में शामिल होने के लिए निर्दोष युवाओं की पहचान करने और उन्हें हथियार और गोला-बारूद देने के निर्देश मिले ।

प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति ने बारामूला के सोपोर के संगरामा इलाके के निवासी शोकत अहमद मलिक को अपना साथी बताया ।

उन्होंने कहा कि इसी के तहत संगरामा में तलाशी अभियान चलाया गया जिससे आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। उसके पास से एक पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड और 20 जिंदा कारततूस जब्त किए गए ।

प्रवक्ता ने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण