बठिंडा में दुर्घटनावश हुई गोलीबारी में दो घायल
By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:36 IST2021-09-02T23:36:58+5:302021-09-02T23:36:58+5:30

बठिंडा में दुर्घटनावश हुई गोलीबारी में दो घायल
बठिंडा के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक स्थानीय कांग्रेस नेता के निजी सुरक्षाकर्मी के हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तलवंडी साबो में कांग्रेस के ग्रामीण प्रभारी खुशबाज जटाना द्वारा शामिल एक बैठक के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि जब बैठक चल रही थी, तभी एक स्थानीय कांग्रेस नेता के निजी सुरक्षाकर्मी की बंदूक से दुर्घटनावश गोलियां चल गई। पुलिस उपाधीक्षक (तलवंडी साबो) जसमीत सिंह ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोलीबारी का मामला है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।