लाइव न्यूज़ :

दुबई: दो भारतीयों ने लॉटरी में 10 लाख अमेरिकी डॉलर जीते, यहां खर्च करने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: July 9, 2019 19:34 IST

दुबई स्थित कारोबारी जया (71) ने कहा कि वह इसके लिये भगवान और अपनी मां की शुक्रगुजार हैं। जया ने कहा, "यह उन्हीं का आशीर्वाद है जो मुझे अब तक मिला है।" पिछले 35 साल से दुबई में रह रहीं जया ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से लगातार दुबई ड्यूटी फ्री लॉटरी खरीद रही थीं।

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात में एक महिला समेत दो भारतीयों ने मंगलवार को 10-10 लाख अमेरिकी डॉलर की 'दुबई ड्यूटी फ्री लॉटरी' जीती जबकि एक प्रतिस्पर्धी को आलीशान कार ईनाम में मिली। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 'द गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार जया गुप्ता और रवि रामचंद बचानी ने यह लॉटरी जीती है।

दुबई स्थित कारोबारी जया (71) ने कहा कि वह इसके लिये भगवान और अपनी मां की शुक्रगुजार हैं। जया ने कहा, "यह उन्हीं का आशीर्वाद है जो मुझे अब तक मिला है।" पिछले 35 साल से दुबई में रह रहीं जया ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से लगातार दुबई ड्यूटी फ्री लॉटरी खरीद रही थीं।

जया को जीत की खुशी मुंबई में अपनी मां से मिलने जाने के लिये उड़ान पकड़ने से पहले मिली। जया ने कहा, "मुझे कुछ कर्ज चुकाना है।

कुछ पैसा मैं अपने कारोबार में लगाउंगी और कुछ हिस्सा चैरिटी में दूंगी। मैं भारत में रह रहीं गोद ली गईं अपनी दो बेटियों के लिये घर खरीदना चाहती हूं।" वहीं 14 साल से दुबई में रह रहे भारतीय नागरिक रवि (37) यहां कपड़ों का कारोबार करते हैं। रोमांचित रवि ने कहा, यह अद्भुत है।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं लाखों डॉलर का मालिक बन गया हूं। दुबई ड्यूटी फ्री को बहुत-बहुत धन्यवाद।" 

टॅग्स :दुबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह