लाइव न्यूज़ :

हनीट्रैप में शिकार भारतीय सेना के दो जवान गिरफ्तार, फेसबुक के जरिए ISI एजेंट को देते थे सैन्य जानकारियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 7, 2019 17:38 IST

लांस नायक रवि वर्मा और विचित्र बेहरा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एजेंट से सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रेप मामले में भारतीय सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। सेना के दो जवानों में लांस नायक रवि वर्मा और सिपाही विचित्रा बेहरा को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रेप मामले में भारतीय सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। सेना के दो जवानों में लांस नायक रवि वर्मा और सिपाही विचित्रा बेहरा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लांस नायक रवि वर्मा और विचित्र बेहरा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एजेंट से सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

सेना के सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि दोनों जवान 'सीरत' नाम की एक फेसबुक आईडी के साथ जुड़े हुए थे। दोनों जवानों को पाकिस्तान खुफिया एजेंसी की एजेंट फंसाने में जुटी हुई थी। हनीट्रैप का ये मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाने जानकारी हासिल करने के मामले में भारतीय सेना अक्टूबर में एक एडवाइजरी जारी कर चुकी थी, जिसमें उसने कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां जानकारी हासिल करने के लिए सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों का सहारा ले सकती हैं।  खबरों के अनुसार, लांस नायक रवि वर्मा और विचित्र बेहरा को जोधपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी मंगलवार को होना बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों जवानों से गहनता से पूछताछ की है। 

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह