लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित दो ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:29 IST

Open in App

नोएडा, 25 मई जिले के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भट्ठा कॉलोनी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं खुर्जा के रहने वाले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भट्ठा कॉलोनी में रहने वाले प्रदोष रंजन पांडव (39 वर्ष) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता के अनुसार, मृतक के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर था। वह मूल रूप से उड़ीसा प्रांत का रहने वाला था। मौजूदा समय में वह अकेले रह रहा था।

सिंह ने बताया कि खुर्जा के रहने वाले दिनेश शर्मा (पुत्र श्याम सुंदर शर्मा) ने सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में उनको ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos