लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर में रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 10:19 IST

Open in App

पालघर, 14 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में रिश्वत के एक मामले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस कांस्टेबल और सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उक्त कांस्टेबल यहां विक्रमगढ़ पुलिस थाने में तैनात है और उसने एक आपराधिक मामले में आरोपी एक व्यक्ति के वाहन चालक से कथित तौर पर 70 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। अधिकारी के अनुसार, कांस्टेबल ने आरोपी व्यक्ति को बचाने के एवज में उसके चालक से पैसे की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने एसीबी को इसकी जानकारी दी जिसके बाद जाल बिछाकर सोमवार को रात करीब 11 बजे उस सब्जी विक्रेता को पकड़ा गया जो कथित रूप से पुलिसकर्मी की ओर से रिश्वत ले रहा था।

एसीबी ने कहा कि बाद में कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया गया और दोनों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए