लाइव न्यूज़ :

दो आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह

By भाषा | Updated: July 7, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को किये गए मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। अश्विनी वैष्णव और राम चंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

बुधवार को कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें से 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री हैं। भाजपा नेता वैष्णव (50) का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था और वह ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 28 जून 2019 में होने वाले राज्यसभा चुनाव से मात्र छह दिन पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया था।

आईएएस अधिकारी के रूप में वैष्णव, बालासोर और कटक जिले में मजिस्ट्रेट और कलेक्टर का पदभार संभाल चुके हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता उस समय निखर कर सामने आई थी जब 1999 में आए चक्रवात में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

वैष्णव ने ओडिशा में 2003 तक काम किया जिसके बाद उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। नौकरशाह से नेता बने राम चंद्र प्रसाद सिंह बिहार के नालंदा जिले से आते हैं।

वह 1990 के दशक में तत्कालीन समता पार्टी नेता और रेलवे मंत्री नितीश कुमार के चहेते बन गए थे जब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। सिंह की क्षमता से प्रभावित होकर कुमार ने मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर से लाकर अपना प्रधान सचिव बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?